बहुत दिनों की आस हमारी पूरी हो गई आज

बहुत दिनों की आस हमारी,
पूरी हो गई आज,
राम प्रभु घर आए है,
स्वागत में सब फूल बिछाओ,
गाओ मंगलगान,
राम प्रभु घर आए है।।



दशरथ नन्दन राम,

कोशल्या के राम प्यारे है,
हम सब भक्तों के,
राम प्रभु ही सहारे है,
कई दिनों से सोए थे जो,
भाग जगे है आज,
राम प्रभु घर आए है।।



लंबे इंतेजारी बाद,

आई है सवारी,
दर्शन प्रभु के पाकर,
धन्य हुए नर नारी,
आंसू प्रभु के चरण धोने को,
हो रहें हैं बेताब,
राम प्रभु घर आए है।।



ढोल बजाओ सभी,

स्वागत करो प्रभु श्रीराम का,
गीत गाओ आनन्द,
जश्न मनाओ रामराज का,
मंगल भवन अमंगल हारी,
माता सीता के साथ,
राम प्रभु घर आए है।।



बहुत दिनों की आस हमारी,

पूरी हो गई आज,
राम प्रभु घर आए है,
स्वागत में सब फूल बिछाओ,
गाओ मंगलगान,
राम प्रभु घर आए है।।

लेखक व गायक – आनन्द भट्ट (गुरू जी)
09983180516


Previous articleमेरा राम अवध में आ ही गया
Next articleअयोध्या आ रहे श्री राम भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here