ना कर चिंता चिंतन करले,
श्याम प्रभु का सुमिरन करले,
चिंता हरेगा तेरी सांवरा।bd।
तर्ज – गोरी है कलाइयां।
अपने भगत की उसको,
चिंता है प्यारे,
सारे जगत की बिगड़ी,
वो ही संवारे,
ना कर चिंता चिंतन करलें,
श्याम प्रभु का सुमिरन करले,
चिंता हरेगा तेरी सांवरा।bd।
नरसी से चिंतन किया,
चिंता मिटाई,
भात भरा नानी का,
प्रीत निभाई,
ना कर चिंता चिंतन करलें,
श्याम प्रभु का सुमिरन करले,
चिंता हरेगा तेरी सांवरा।bd।
मीरा के चिंतन में था,
प्यारा मुरली वाला,
अमृत बनाया पल में,
विष का वो प्याला,
ना कर चिंता चिंतन करलें,
श्याम प्रभु का सुमिरन करले,
चिंता हरेगा तेरी सांवरा।bd।
जब जब सताए चिंता,
श्याम गुण गाए जा,
चिंतन प्रभु का ‘रोमी’,
चिंता मिटाए जा,
ना कर चिंता चिंतन करलें,
श्याम प्रभु का सुमिरन करले,
चिंता हरेगा तेरी सांवरा।bd।
ना कर चिंता चिंतन करले,
श्याम प्रभु का सुमिरन करले,
चिंता हरेगा तेरी सांवरा।bd।
Singer – Sardar Romi Ji





