मेरे श्याम संवरना छोड़ो,
मेरे श्याम संवरना छोड़ो,
नजरिया लग जाएगी,
नजरिया लग जाएगी,
ओ छलिये।bd।
तर्ज – उड़े जब जब जुल्फे तेरी।
लटके यूँ लट घुंघराली,
लटके यूँ लट घुंघराली,
बिजुरिया गिर जाएगी,
बिजुरिया गिर जाएगी,
ओ छलिये।bd।
नैनो के खंजर मारे,
नैनो के खंजर मारे,
गुजरिया मर जाएगी,
गुजरिया मर जाएगी,
ओ छलिये।bd।
क्यों तान सुरीली छेड़े,
क्यों तान सुरीली छेड़े,
बाँसुरिया छल जाएगी,
बाँसुरिया छल जाएगी,
ओ छलिये।bd।
तेरी चाल बड़ी है नवाबी,
तेरी चाल बड़ी है नवाबी,
गगरिया हिल जाएगी,
गगरिया हिल जाएगी,
ओ छलिये।bd।
तुझे देख गुजरिया नाचे,
तुझे देख गुजरिया नाचे,
चुनरिया उड़ जाएगी,
चुनरिया उड़ जाएगी,
ओ छलिये।bd।
तोहे ‘हर्ष’ निरखते यूँ ही,
तोहे ‘हर्ष’ निरखते यूँ ही,
उमरिया ढल जाएगी,
उमरिया ढल जाएगी,
ओ छलिये।bd।
मेरे श्याम संवरना छोड़ो,
मेरे श्याम सवरना छोड़ो,
नजरिया लग जाएगी,
नजरिया लग जाएगी,
ओ छलिये।bd।